चंडीगढ़ में फैंसी नंबरों का क्रेज इतना ज्यादा है कि लोग कीमत की परवाह ही नहीं करते। सेक्टर-17 स्थित RLA (रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी) में नई सीरीज़ CH01-DA की नीलामी हुई। इस नीलामी में 0001 नंबर 36 लाख 43 हजार रुपए में बिका। यह अब तक का सबसे महंगा नंबर बन गया है। पिछले साल की नीलामी भी रही थी खास
इससे पहले CH01-CW सीरीज की नीलामी में भी विभाग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। उस नीलामी से 2.26 करोड़ रुपए राजस्व मिला था। उस समय 0001 नंबर 16.50 लाख रुपए और 0009 नंबर 10 लाख रुपए में बिका था। कुल 489 फैंसी नंबर उस नीलामी में खरीदे गए थे।


