धनबाद में पंखे से लटकी मिली महिला की लाश:डेढ़ माह पहले बच्ची को दिया था जन्म, पति नासिक में करते हैं कारोबार

धनबाद में शनिवार की रात एक महिला का उसके ही ससुराल में पंखे से लटकी लाश बरामद की गई। महिला ने डेढ़ माह पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। उसका दो साल का बेटा भी है। घटना बरवड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह स्थित सुखदेव नगर की है। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में की गई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि पूनम ने सुसाइड किया है। हालांकि इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। पूनम अपने ससुराल में बच्चों के साथ रह रही थी। वहीं, उसके पति सुनील कुमार साव आलू-प्याज के कारोबार के सिलसिले में नासिक में हैं। सास ने सुबह चार बजे दिखी लाश मृतका के जेठ अमरजीत साव के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 1 बजे पूनम ने अपनी सास से बच्चे को तेल मालिश करने को कहा। वह खुद शौच जाने की बात कहकर अपने कमरे में चली गईं। सुबह करीब 4 बजे जब सास बच्चे को लेकर उनके कमरे पहुंचीं, तो पूनम पंखे से लटकी मिलीं। दुर्गा पूजा में वापस आने वाला था पति परिवार में कोई परेशानी नहीं थी। वो तीन भाई आलू-प्याज का व्यापार करते हैं। मृतका के पति सुनील कुमार साव पिछले 15 दिन से नासिक में हैं। वह वहीं से कारोबार संभालते हैं। परिजनों के मुताबिक दुर्गा पूजा तक उनके लौटने की योजना थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *