चंडीगढ़ DC के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश:सेफ्टी ग्रिल लगाने के निर्देश, मीटिंग में एसएसपी ट्रैफिक व अन्य अधिकारी रहे मौजूद

चंडीगढ़ डिप्टी कमिशनर निशांत यादव द्धारा वीरवार को एक मीटिंग की गई जिसमें उन्होने मीटिंग में मौजूद अधिकारियों को कहा शहर में सडको व फुटपाथ पर जो अतिक्रमण कर के बैठे हुए है उनहे जल्द हटाया जाए उनकी वजह से आम नागरिको को सडक पर फुटपाथ पर चलने में काफी दिक्कते आती है। इसके अलावा डीसी बोले कार्रवाई करने के बाद उनके पास पूरी रिपोर्ट भेजे। बैठक में शहर में चल रहे सड़क सुरक्षा कार्यों और ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की गई। जल्द लगेंगे सेफ्टी ग्रिल
बैठक में डीसी यादव ने सेक्टर 29/30 की सड़क के बीच बनी पट्टी पर सुरक्षा ग्रिल लगाने का काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोग मीडियन को गलत तरीके से पार करते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। संबंधित विभागों को तय सुरक्षा मानकों के अनुसार यह काम जल्द पूरा करने को कहा गया। डीसी ने गैर-मोटर वाहन यातायात को बढ़ावा देने और जाम कम करने से जुड़े कामों की भी समीक्षा की। पुरव मार्ग पर बन रहे साइकिल ट्रैक को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा हल्लोमाजरा से जीरकपुर लाइट प्वाइंट तक सड़क की सर्विस लेन चौड़ी करने के काम को भी 31 मार्च 2026 तक पूरा करने को कहा गया। सभी विभागों को आपसी तालमेल से समय पर काम खत्म करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा साइकिल ट्रैक समय पर पूरे होने से साइकिल चालकों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा, सड़क पर टकराव कम होगा और पर्यावरण के अनुकूल यातायात को बढ़ावा मिलेगा। हादसों वाले ब्लैक स्पॉट पर सुधार के निर्देश
मीटिंग में हाल ही में हुए सड़क हादसों को देखते हुए बैठक में उन जगहों पर खास चर्चा की गई, जहां बार-बार गंभीर हादसे हो रहे हैं। इन स्थानों पर सड़क की बनावट सुधारने, संकेतक लगाने, रोड मार्किंग, स्पीड कंट्रोल और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय तुरंत करने के निर्देश दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *