चंदनकियारी में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी स्टेडियम में शुक्रवार को सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। उद्घाटन धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने फुटबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया। अमर बाउरी ने कहा कि युवाओं में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर यह महोत्सव आयोजित हो रहा है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अहम है। उन्होंने कहा कि अंचल व प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला हैं। अधिकारी बेलगाम है। देखने वाला कोई नही हैं। वहीं सावित्री देवी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को एक मंच देने का बड़ा अवसर है। महोत्सव में मैराथन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, खो-खो, योगा, जुडो, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत कई पारंपरिक व आधुनिक खेल शामिल रहेंगे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयदेव राय, युवा मोर्चा के जिला मंत्री मनोज पांडेय, चंदनकियारी मंडल अध्यक्ष कुलदीप महथा, अमलाबाद मंडल अध्यक्ष पंकज शेखर आदि मौजूद ​थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *