खेल, बच्चों के विकास की मजबूत नींव रखता है : सीओ

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जीजीपीएस चास में प्राइमरी विंग की ओर से वार्षिक खेलकूद समारोह संवेग का आयोजन शुक्रवार को महाराजा रणजीत सिंह स्टेडियम में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि चास सीओ सेवा राम साहू व सीआई मनोज कुमार उपस्थित हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, जीजीएसईएसटीसी कांड्रा के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जारुहार, जीजीपीएस बोकारो के प्राचार्य अभिषेक कुमार व प्राचार्या सुमन नांगिया आदि उपस्थित रहे। शुरुआत विद्यालय बैंड की सलामी, प्रार्थना, मशाल प्रज्ज्वलन एवं वॉक ऑफ जॉय कदमताल के साथ हुई। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखती है। अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना का विकास होता है। वहीं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने खेलों को आत्मविश्वास और जीवन कौशल का सशक्त माध्यम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *