रांची | कांके रोड स्थित शाहदेव हाउस बैंक्वेट हॉल में रांची के जाने माने म्यूजिशियन चंदू प्रसाद की जीवन यात्रा पर लिखी किताब ‘चंदू प्रसाद, द म्यूजिकल लीजेंड अॉफ रांची’ का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रिनपास के डायरेक्टर डॉ.जयती सिमलई ने पुस्तक का लोकार्पण किया। इस पुस्तक के लेखक रजनीश सिंह और सह लेखक नंदिनी रॉय है। कार्यक्रम में दिल्ली के म्यूजिक बैंड डर्टी क्लास और रांची के बैंड जीम जैक जीम ने प्रस्तुति दी।


