चंदेरी साड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाने की कवायद:कलेक्टर की अध्यक्षता मेंव बायर-सेलर मीट; ‘लोकल फॉर वोकल’ पर जोर

अशोकनगर जिले के चंदेरी के हैण्डलूम पार्क में शनिवार को बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। यह आयोजन कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में चंदेरी डेवलपमेंट सोसाइटी फॉर हैण्डलूम वीवर्स द्वारा किया गया। इस मीट का मुख्य उद्देश्य चंदेरी साड़ी और ड्रेस मटेरियल जैसे हैण्डलूम उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना था। इसमें जीआई टैग के उपयोग को बढ़ावा देने और ‘लोकल फॉर वोकल’ स्वदेशी अभियान को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया। इसका लक्ष्य स्थानीय समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना, बुनकरों को सीधा लाभ पहुंचाना और बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना था। मीट के दौरान, खरीदारों ने विक्रेताओं को अपनी वार्षिक आवश्यकताओं से अवगत कराया। साथ ही, चंदेरी साड़ी और विभिन्न फैब्रिक उत्पादों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें जीआई टैग विशेषज्ञ पद्म डॉ. रजनीकांत, आईएएस अनीसा श्रीवास्तव (ई.डी.एम. पी.आई.डी.सी.), सौरभ कपूर (एम.पी.आई.डी.सी.), एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल चेन्नई के संयुक्त संचालक डॉ. मुरगन और सिल्क पार्क कांचीपुरम के कार्यकारी संचालक रामनाथन व्ही शामिल थे। टाटा तनेरा ग्रुप, फैब इंडिया, एच.ई.पी.ई. एक्सिम बैंक, नॉइज जीन्स, मध्य प्रदेश भारत खादी संघ, वॉलमार्ट और एन.आई.डी. के सीईओ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। हैण्डलूम विभाग से उपसंचालक के.के. नागराज और सहायक संचालक के.एन. गुप्ता भी उपस्थित रहे। चंदेरी के मास्टर वीवर्स अरुण सोमानी, अशोक लालमणी, अमीनउद्दीन, सुफेर इलाहाबादी, रमेश कोली और वसीम टुनटुनी ने भी इस मीट में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *