रांची | 1994 बैच के भारतीय लेखापरीक्षा व लेखा सेवा के अधिकारी चंद्रमौली सिंह ने प्रधान महालेखाकार (लेखा व हकदारी) झारखंड, रांची के रूप में 3 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने राजकुमार अग्रवाल प्रधान महालेखाकार का स्थान लिया है, जिन्हें पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में महानिदेशक लेखापरीक्षा के रूप में स्थानांतरित किया गया है। चंद्रमौली सिंह प्रधान महेखाकार (लेखा एवं हकदारी) विजयवाड़ा में जुलाई 2022 से तैनात थे। पूर्व में इन्होंने नागपुर, पटना, राजकोट, नई दिल्ली, रांची कार्यालयों में विभिन्न पदों पर अपना योगदान दिया है। वे डेनमार्क, न्यूयार्क, केन्या, इथियोपिया, यमन, जुबा व सिंगापुर में संयुक्त राष्ट्र लेखापरीक्षा /दूताबास लेखापरीक्षा आदि का हिस्सा रहे हैं।


