मारवाड़ी कॉलेज में युवा महोत्सव ‘इंद्रधनुष’ का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले दिन थिएटर, लिटरेरी व फाइन आर्ट इवेंट्स का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रिंसिपल डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव महाविद्यालय का एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें छात्रों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का पूरा अवसर प्राप्त होता है। ऐसे आयोजन से छात्र प्रेरित होते हैं तथा अपने अंदर छिपे गुणों को पूरी तरह विकसित करते हैं। गर्ल्स सेक्शन की प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. स्नेहा प्रभा महतो ने कहा कि यहां के छात्र कला व संस्कृति में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कल्चरल कमेटी की संयोजिका डॉ. सुनीति नायक ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. सीमा चौधरी ने किया। प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आरआर शर्मा, थिएटर इवेंट के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुशील कुमार अंकन आदि मौजूद थे। पहले दिन प्रतियोगिताओं में 70 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। शनिवार को सभी विजेता प्रतिभागियों को समापन कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी प्रथम क्विज प्रतियोगिता में शिवम प्रजापति प्रथम, निशांत उरांव द्वितीय व कृतिका तृतीय हुए। वाद-विवाद में प्रणव राम तिवारी प्रथम, मो. सनाउल्लाह द्वितीय, कशिश तृतीय हुए। एलोक्यूशन प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम, प्रणव द्वितीय व आराधना तृतीय, कार्टूनिंग में रश्मि कुमारी प्रथम व प्रियांशी द्वितीय, रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी प्रथम व अपूर्वा पाठक द्वितीय, पोस्टर मेकिंग में कनकलता प्रथम, आसिफ हुसैन द्वितीय व सारथी नारायण गोराई तृतीय, स्पोर्ट फोटोग्राफी में सूरज कुमार साहू प्रथम, स्किट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिलशान मुनीर व ग्रुप प्रथम, माइम प्रतियोगिता में नीतू मांझी व ग्रुप प्रथम, मिमिक्री में आयुष राजन दुबे प्रथम व वन एक्ट प्ले में तोषी व ग्रुप प्रथम स्थान पर रहे। वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम, मिमिक्री, पेंटिंग में लिया भाग छात्राओं ने अपनी सहेलियों के हाथों पर मेहंदी रचाई। ं अनामिका दुबे प्रथम, मुस्कान परवीन द्वितीय व काजल कुमारी तृतीय हुईं। थिएटर इवेंट में वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम, मिमिक्री, ऑन स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, एलोक्यूशन सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। नाटक ‘स्टॉप सुसाइड’ में आज के समय में युवा बात-बात पर सुसाइड करते हैं। इसी संदेश को दिखाता यह नाटक देख सभी भावुक हो गए। माइम में दिखाया गया कि जल संचय कितना जरूरी है। जल के अभाव में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। छात्राओं ने अपनी सेहेलियों के हाथों पर मेहंदी रचाई। नाटक ‘स्टॉप सुसाइड’ का मंचन करते मारवाड़ी कॉलेज के स्टूडेंट्स। माइम प्रतियोगिता में कॉलेज के कई ग्रुप ने लिया भाग, नीतू मांझी और ग्रुप को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया।


