चंबल राजघाट पर 5वें दिन 1500 ट्रॉली रेत नष्ट:भास्कर की खबर के बाद जागा प्रशासन; अब तक 4 करोड़ 50 हजार की रेत खुर्द-बुर्द

दैनिक भास्कर की खबर के असर के बाद चंबल नदी के राजघाट पर रेत माफिया द्वारा किए गए अवैध भंडारण के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्रवाई शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चली इस कार्रवाई में प्रशासन ने करीब 1500 ट्रॉली डंप रेत को नष्ट कर दिया। नष्ट की गई रेत की कीमत 30 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई में वन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। चंबल अभ्यारण अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि टास्क फोर्स द्वारा आज पांचवें दिन अभियान चलाया गया। अन्य दिनों की अपेक्षा आज संसाधनों को बढ़ाया गया था। मौके पर 4 जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लगाकर रेत के ढेरों को नष्ट किया गया। सुबह से शाम तक चले अभियान में 1500 ट्रॉली रेत को खुर्द-बुर्द किया जा चुका है। कलेक्टर ने दिए थे रेत नष्ट करने के आदेश चंबल राजघाट पर रेत माफिया ने नदी से उत्खनन कर किनारों पर बड़ी मात्रा में रेत का अवैध भंडारण कर रखा था। शासन और प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही थी। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद खबर का बड़ा असर हुआ। इसके बाद कलेक्टर ने टास्क फोर्स की बैठक लेकर अवैध भंडारण को नष्ट करने के सख्त आदेश दिए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *