चंबल लिफ्ट परियोजना को लेकर बड़ी खबर:31 जुलाई तक वॉटर टेस्टिंग होगी, अक्टूबर से 31 मार्च तक सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

चंबल लिफ्ट परियोजना के विकास कार्यों का राजाखेड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रही नीरजा अशोक शर्मा ने किया। उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ चम्बल इंटेक बेल और सागरपाड़ा कैंपस का दौरा किया। नीरजा शर्मा ने राजाखेड़ा क्षेत्र में बने टैंक और पाइप लाइन का बारीकी से जायजा लिया। फ़रासपुरा, मरेना, गढ़ी जवाहर, बसई कारे डैम और सोमाली के टैंक व डैम का भी निरीक्षण किया। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त टैंक और ट्यूबल पंप की मरम्मत के निर्देश दिए गए। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बताया कि लिफ्ट परियोजना का इंटकवेल कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 31 जुलाई तक वाटर टेस्ट अप का कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। अक्टूबर से मार्च तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इस परियोजना से लगभग 39980 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। यह परियोजना खेतों की सिंचाई के साथ-साथ पेयजल संकट से भी राहत देगी। जलदाय विभाग पेयजल आपूर्ति का कार्य करेगा। कृषि विभाग किसानों को स्प्रिंकलर प्रणाली के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा। इससे जल संरक्षण और खेती की गुणवत्ता में सुधार होगा। इस दौरान उनके साथ सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश मीणा,अधिशासी अभियंता बिज़्जे लाल शर्मा,सहायक अभियंता गिर्राज सिंह एवं अन्य अधिकारी व चंबल लिफ्ट परियोजना की कार्यकारी कंपनी जीवीपीर के शीर्ष अधिकारी व भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार पोसवाल,युवा नेता जयवीर पोसवाल,पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव,हुकुम सिंह लोधा, रामू सिकरवार, ऐदल सिंह लोधा,गजेन्द्र सरपंच,देवेंद्र मुद्गल,रामकिशोर शर्मा,कुंवर सिंह,मुकेश बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *