4 करोड़ का 4 किलो सोना, 38 लाख कैश जब्त:बाइक सवार 4 युवकों से हुई जब्ती, सागवाड़ा पुलिस ने हिरासत में लेकर IT विभाग को दी सूचना

डूंगरपुर की सागवाड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई कर 4 करोड़ का 4 किलो सोना और 38 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने 4 आरोपियों को डिटेन किया है।​ जिनसे पूछताछ की जा रही है। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाने के सीआई मदनलाल खटीक ने बताया कि सागवाड़ा थाना क्षेत्र में माहिपुल के पास नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान बांसवाड़ा की तरफ से आ रही एक बाइक को रुकवाया गया। बाइक पर दो लोग सवार थे जिनके पास बैग भी थे। बाइक सवारों ने अपना नाम गंधवा पाल निवासी प्रकाश रोत (31) और सागवाड़ा निवासी सिद्धार्थ शाह (28) बताया। 4 करोड़ का 4 किलो सोना बरामद पुलिस ने उनके बैग चेक किए तो उसमें सोने के जेवर और सोने के बिस्किट थे। पुलिस ने जब उनसे सोने के दस्तावेज मांगे तो उनके पास सोने के संबंध में कोई बिल नहीं थे। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों को डिटेन कर उनके पास से 4 करोड़ रुपए कीमत का 4 किलो सोना और 1 लाख 15 लाख रुपए जब्त किया। दो बाइक सवारों से 37 लाख कैश जब्त इसके बाद पुलिस ने एक और कार्रवाई माहिपुल पर की। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोका, उनके पास भी बैग था। युवकों ने अपना नाम बुचिया बड़ा निवासी विक्रम सिंह चौहान (25) और बाबा का बार निवासी धनराज मीणा (46) बताया। पुलिस ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो बैग में भारी मात्रा में कैश मौजूद था। जिस पर पुलिस ने दोनों को डिटेन कर थाने लेकर आई। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो बैग से 37 लाख कैश निकला। पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया है। दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को भी मामले की सूचना दी है। सीआई ने बताया कि चारों आरोपियों ने पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस तत्परता दिखाते हुए उन्हें घेर कर पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *