चंबा जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से मौसम ने फिर करवट ली है। जहां डलहौजी, भरमौर, खजियार और चुराह के ऊंचाई वाले इलाकों में दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। लगातार बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर पारा माइनस में चला गया है। जानकारी के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में एक फीट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। डलहौजी और भरमौर में सुबह तक करीब छह इंच बर्फ गिरी है, वहीं भरमौर के पांगी में भी एक फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। पहले से जमी बर्फ पर नई बर्फबारी के कारण मणिमहेश, डल झील, कुगती और जालसू जोत जैसे क्षेत्रों में डेढ़ फुट तक ताजा बर्फ जम गई है। लोगों से सतर्क रहने की सलाह दो दिन मौसम साफ रहने के बाद अचानक यह बदलाव आया है।बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भरमौर क्षेत्र में हाल ही में बर्फबारी के दौरान युवकों के लापता होने की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी इसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने की एडवाइजरी जारी की गई है। स्थानीय लोगों ने खराब मौसम के दौरान स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने की भी मांग की है।इस बीच, हालिया बर्फबारी के बाद डलहौजी और खजियार में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। फसलों और बागवानी को होगा फायदा पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं, जिससे होटल व्यवसायियों में उत्साह है।बर्फबारी से किसानों और बागवानों को भी लाभ की उम्मीद है, क्योंकि इससे फसलों और बागवानी को फायदा मिलेगा। हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण जिले के कई संपर्क रास्ता बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें ठंड बढ़ने की संभावना है।


