रामपुर में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी गठित:अशोक कुमार मेहता महासचिव, नरेंद्र कुमार सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हेमराज उपाध्यक्ष बने

शिमला जिले के रामपुर में सोमवार देर शाम बुशहर शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस बाबत एक बैठक रामपुर के विश्राम गृह में संघ के अध्यक्ष डॉ. एसएस टैगोर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ के संविधान और उप-नियमों के अनुसार संगठन की कार्यकारिणी, संगठन सहयोग समिति और अन्य सभी समितियों का सर्वसम्मति से विस्तार किया गया। सभी पदों पर नियुक्तियां ध्वनिमत से हुईं। इस दौरान विशेष सलाहकार परिषद, संगठन सहयोग समिति, कार्यकारिणी मंडल, लेखा परीक्षा समिति, अनुशासन समिति और संगठन प्रवक्ताओं की घोषणा की गई। राजेश कुमार परमार को मुख्य संरक्षक, जबकि अरविंद नेगी, माया सानी, पुष्पानंद गुप्ता और प्रीतम ठाकुर को संरक्षक नियुक्त किया गया। जयंती धीमान मुख्य सलाहकार और डॉ. टीकम देव वर्मा मुख्य विधिक सलाहकार बनाए गए। खेम चंद चौहान बने संगठन मंत्र कार्यकारिणी मंडल में नरेंद्र कुमार श्याम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हेमराज कायस्थ को उपाध्यक्ष और अशोक कुमार मेहता को महासचिव चुना गया। खेम चंद चौहान संगठन मंत्री, मूलराज कपूर वित्त सचिव और कपिल चौहान, प्रभात चंद नेगी एवं संदीप केदारटा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत और मार्गदर्शित बनाने के लिए अनुभवी, सेवानिवृत्त और प्रबुद्ध अध्यापकों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा। नवगठित कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन और संगठन की मजबूती के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया गया। इसके साथ ही, शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *