डॉ. लाल उमेद सिंह ने जशपुर एसपी का पदभार संभाला:जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक बने; पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

जशपुर में डॉ. लाल उमेद सिंह (आईपीएस) ने जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही वे जशपुर जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए थे। इसी आदेश के तहत डॉ. लाल उमेद सिंह को जशपुर जिले में पदस्थ किया गया है। नवपदस्थ एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह इससे पहले रायपुर जिले में SP के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे साल 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। जिले में उनके प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव को लेकर बेहतर कानून-व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग की अपेक्षा की जा रही है। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। जिले के प्रशासनिक और सामाजिक वर्गों को नए पुलिस कप्तान से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और जन सरोकारों से जुड़ी पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *