जमशेदपुर में युवक की संदिग्ध मौत:पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, कमरे से मिला शव

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बुधराम बस्ती में 33 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। मृतक की मां पूनम देवी ने बताया कि आकाश का शव उसके ही कमरे से बरामद किया गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद कमरे में जाकर देखा गया तो आकाश मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लव मैरिज के बाद अलग रह रहा था युवक परिजनों ने आकाश की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, आकाश ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद वह अपने परिवार से अलग रह रहा था। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन बीते कुछ समय से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का कहना है कि दो दिन पहले आकाश की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह घर में अकेला रह रहा था। परिवार का आरोप है कि पत्नी के अचानक चले जाने से आकाश मानसिक रूप से काफी परेशान था। इसी तनाव के कारण उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हत्या की आशंका से इनकार पुलिस ने फिलहाल हत्या की आशंका से इनकार किया है। मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की पुष्टि हो सके। हालांकि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और मृतक के परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *