चंबा थाने में पुलिस रिमांड पर चल रहा युवक फरार:पेट दर्द का बहाना बना टॉयलेट गया था; रात भर चली तलाश

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात करीब 11:30 बजे पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई। झझाकोठी (तहसील चुराह) निवासी मानविंदर नामक आरोपी फरार हो गया।,वह पुलिस रिमांड पर था और पेट दर्द का बहाना बनाकर शौचालय जाने की अनुमति ली। इसी दौरान उसने मौका पाकर साथ वाली दीवार फांदी और रात के अंधेरे में फरार हो गया। पुलिस के हाथ खाली, पूरी रात चला सर्च ऑपरेशन आरोपी के भागने की भनक लगते ही पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन पूरी रात की तलाश के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की इस लापरवाही ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले भी हो चुकी है ऐसी चूक यह कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार हुआ हो। इससे पहले इब्राहिम नामक आरोपी भी पुलिस को चकमा देकर जेल से फरार हो गया था और आज तक पकड़ा नहीं जा सका। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल लगातार फरार होते आरोपी अब पुलिस विभाग की क्षमता और जिम्मेदारी पर जनता का भरोसा कमजोर कर रहे हैं। रिमांड में रहते हुए आरोपी का भाग जाना न केवल सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि निगरानी में गंभीर खामियां हैं। एएसपी ने की पुष्टि, कई अधिकारी कार्रवाई के घेरे में एएसपी हितेश लखनपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर थाना सादर के रात्रि मुंशी को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा होमगार्ड जवान को ड्यूटी से हटाया गया है, जबकि सदर थाना प्रभारी, अन्वेषण अधिकारी और थाना मुंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। पुलिस की तलाश जारी फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है और सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। हर बीतता मिनट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालों को और गहरा कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *