चंबा में फॉरेस्ट गार्ड की मौत:छत से उतरते समय सीढ़ियों से फिसले, खाने के बाद टहलने गए थे, दो बच्चों के पिता

चंबा जिले के भरमौर में फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात ग्राम पंचायत ब्रेही की है। छतराडी बीट में तैनात फॉरेस्ट गार्ड नेक सिंह ठाकुर की घर की सीढ़ियों से फिसलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार नेक सिंह खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे थे। नीचे उतरते समय उनका पैर सीढ़ियों से फिसल गया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह परिवार के सदस्यों को उनका शव मिला। दो बच्चों के पिता परिवार ने तुरंत पुलिस चौकी गैहरा को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल भरमौर ले जाया गया है। नेक सिंह के दो बच्चे हैं। बेटा बीएससी कर रहा है और बेटी 10वीं कक्षा में है। तीन मंजिला मकान की सीढ़ियों से गिरे ग्राम पंचायत प्रधान मंत्री राकेश ठाकुर ने बताया कि तीन मंजिला मकान की सीढ़ियों से गिरने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया। एसएचओ भरमौर बाबूराम ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *