मुंबई में दो पक्षों में विवाद, 3 लोगों की हत्या:चाकू-धारदार हथियार से किया एक-दूसरे पर हमला; 3 साल से दुश्मनी थी

मुंबई के बोरीवली इलाके में रविवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बड़ा ही दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई है और 4 अन्य घायल हैं। एमएचबी थाना पुलिस के मुताबिक, घटना गणपत पाटिल नगर झुग्गी इलाके की है। यहां रहने वाले राम नवल गुप्ता और हमीद शेख के परिवार के बीच पुरानी दुश्मनी थी। साल 2022 में दोनों परिवार ने किसी विवाद में एक-दूसर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके चलते दोनों परिवार का रविवार को फिर से विवाद हुआ। राम नवल गुप्ता की नारियल बेचने की दुकान है। शाम के वक्त हमीद शेख शराब के नशे में नवल की दुकान पर पहुंचा। दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों के बेटे भी आ गए, सभी में हाथापाई हुई। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू और कटार जैसे हथियार से हमला किया। इसमें राम नवल गुप्ता और उसके बेटे अरविंद और हमीद शेख की मौत हो गई। राम नवल के दो और बेटे अमर-अमित और हमीद के दो बेटे अरमान-हसन घायल हो गए। घटना की 3 तस्वीरें… पुलिस बोली- दो FIR दर्ज पुलिस ने बताया कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घायलों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना वाले इलाके को सीज किया गया है। मौके से हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में दोनों पक्षों ने FIR दर्ज कराई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। ……………. मुंबई से जुड़ी अन्य खबरें…. मिथुन चक्रवर्ती को BMC ने भेजा नोटिस: गैरकानूनी तरीके से निर्माण करने के आरोप, हो सकती है कार्रवाई एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में BMC (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) की तरफ से लीगल नोटिस जारी किया गया है। आरोप हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ने मलाड स्थित प्लॉट पर अवैध निर्माण करवाया है। नोटिस में ये भी साफ किया गया है कि अगर प्रॉपर्टी मालिक की तरफ से संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिलता है तो अवैध निर्माण को गिराया जाएगा और कानूनी कार्रवाई होगी। हालांकि मिथुन ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *