चंबा में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:चिट्टा बरामद, पुलिस बोली- चेकिंग के दौरान घबराए थे

चंबा में पुलिस ने 2 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों को चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरू चौक से पकड़ा। पुलिस की नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध युवकों की घबराहट ने पुलिस का ध्यान खींचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से नशीला पदार्थ चिट्टा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनु, निवासी गांव भराड़ा (टिकरीगढ़) और हिम्मत सिंह, निवासी गांव सारोआ (लेसुई) तहसील चुराह के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। चंबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के अनुसार, आरोपियों से मामले की गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *