चाईबासा-चक्रधरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईहातु के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टाटा मैजिक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीनु पूर्ति (35), गंगा जारिका (36) और शिवराम हेंब्रम (30) के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। तीन लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। तीनों का पोस्टमॉर्टम आज सदर अस्पताल में किया जाएगा।


