लातेहार के पोचारा मोड़ में सड़क हादसा:बाइक और ऑटो की हुई टक्कर, एक की मौत, दूसरा हुआ घायल

लातेहार के सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पोचरा मोड़ पर बाइक और ऑटो की सीधी टक्कर में घायल अशफाक अंसारी की मौत रिम्स ले जाते हो गई। घटना के समय अशफाक अंसारी और वारिस अंसारी मोटरसाइकिल से लातेहार शहर से अपने गांव पोचरा लौट रहे थे। सामने से आ रहे एक अज्ञात टेंपो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉ. श्रवण महतो ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रिम्स रेफर किया। अशफाक की हालत गंभीर थी और रिम्स ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *