बालोद| गुरुवार को जिले में 6.2 मिमी औसत बारिश हुई। इस दौरान बालोद तहसील में 2.3 मिमी, गुरूर में 6.1 मिमी, गुंडरदेही मंे 1.4 मिमी, डौंडी में 14.9 मिमी, डौंडीलोहारा में 8.9 मिमी, अर्जुंदा में 2.3 मिमी और मार्रीबंगला देवरी में 7.4 मिमी पानी गिरा। चक्रवात सक्रिय होने के बावजूद खंड वर्षा की स्थिति रही। ग्रामीण क्षेत्र में जब बारिश हुई, तब बालोद में बादल छाए रहे। अगले 48 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


