चक गजरिया के दौरे पर निकले अखिलेश:बोले, हमने डिलिवरी ब्वॉय नहीं, व्हाइट कॉलर जॉब दी, भाजपा को काम बनाना नहीं बिगाड़ना आता है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को लखनऊ में सीजी सिटी के दौरे पर निकले। उन्हें अपने समय में शुरू हुए कामों को देखा और वहां लोगों से बात की। अखिलेश यादव पूरे लाव लश्कर के साथ दोपहर बाद सीजी सिटी के लिए निकले थे। उनके साथ शिवपाल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता भी थे। अखिलेश यादव सीजी सिटी के अलावा कैंसर इंस्टीट्यूट, प्लासियो मॉल, मिल्क डेयरी और आसपास भी घूमे। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो बुनियादी चीजों की सबसे ज्यादा जरूरत है वह सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। स्वास्थ्य की जरूरत सबसे अधिक है। सही दवा और इलाज सरकार नहीं करा पा रही है। कैंसर के इलाज के लिए सपा सरकार में जो कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट बना था उसका मकसद नई तकनीक से इलाज करना, गरीबों का फ्री इलाज हो, कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करें। लेकिन समाजवादी सरकार ने जहां काम छोड़ा था, काम वहीं अटका हुआ है। अखिलेश ने कहा कि यहां जो भी प्लांट लगे हैं वह सपा के ही सरकार में बने हैं। स्टेडियम के पास जो माल बना है वह सरकार का माल था, जिसे सरकार ने बेच दिया। भाजपा के लोग कोई चीज बना नहीं सकते, बिगाड़ सकते हैं। महाकुंभ मिस मैनेजमेंट की सबसे बड़ी स्टोरी अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ भाजपा सरकार के मिसमैनेजमेंट की सबसे बड़ी स्टोरी है। 2013 में कोई मिस मैनेजमेंट नहीं हुआ था। हावर्ड युनिवर्सिटी ने उसका अध्ययन किया था। पैसे भी कम खर्च हुए थे। इन्होंने प्रचार ज्यादा किया और खर्च ज्यादा किया उसके बाद भी व्यवस्था नहीं कर सकी। भाजपा के लोग मनमानी करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी भी धार्मिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बना देते हैं। कुंभ को ऐसे प्रस्तुत किया जैसे पहले कभी कुंभ ही नहीं हुआ था। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने एचसीएल दिया जहां आज भी हजारों लोग काम करते हैं। आसपास की बिल्डिंग में सैकड़ों लोग जॉब करते हैं। हमने डिलेवरी ब्वॉय नहीं बनाया, व्हाइट कालर जाॅब दिया। इकाना स्टेडियम, मॉल, कैंसर इंस्टीट्यूट, डेयरी मिल्क यह सब समाजवादी पार्टी की सरकार की देन है। भाजपा का काम केवल नाम बदलना है। हथकड़ी और बेड़ी में आना देश का सबसे बड़ा अपमान अमेरिका से भारतीय नागरिकों को निकाले जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका बहुत ताकतवर देश है। केंद्र की सरकार की कमजोरी दिखाई दे रही है। जब देश के प्रधानमंत्री अमेरिका गए उसके बाद भी अमेरिका हमारे नागरिकों को हथकड़ी और बेडि़यां बांधकर भेज रहा है। इससे ज्यादा हमारे देश का अपमान और क्या हो सकता है। जो लोग विकसित भारत का सपना दिखा रहे थे, पांच ट्रिलियन इकॉनॉमी बता रहे थे। नौकरी के लिए लोगों को खेत बेच करके जाना पड़ रहा है। घर परिवार से उधार लेकर जाना पड़ रहा है। क्या यही विश्वगुरु का सपना था कि लोग उधार लेकर के जाएं, पकड़े जाएं तो फौज वहां की बेड़ियों में और हथकड़ियों में आपको वापस भेज दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *