चतरा में अप्रैल महीने में सामान्य से 18.8 मिमी अधिक हुई बारिश

भास्कर न्यूज ।चतरा जिले में अप्रैल महीने में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इस महीने में 25.3 मिमी बारिश हुई है। जबकि अप्रैल महीने में सामान्य वर्षापात 3.9 मिमी है।इस तरह अप्रैल महीने में 21.4 मिमी अधिक है। इस महीने में हुई वर्षापात पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। दस साल पहले वर्ष 2015 के अप्रैल महीने में 6.5 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस साल इस महीने में 25.3 मिमी बारिश हुई है, जो 18.8 मिमी अधिक है। मई में भी बारिश हो रही है। इसके कारण तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास है । जबकि पिछले साल इस महीने का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।इसके कारण हर दिन तापमान बढ़ते रहने की संभावना है। बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। तापमान गिरने से लू तो नहीं चल रही है, पर उमस है। जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले दस सालों में इस साल अप्रैल महीने में अधिक बारिश हुई है। जिले में सबसे अधिक बारिश सिमरिया प्रखंड में हुई है। इस प्रखंड में सर्वाधिक 105 मिमी बारिश हुई है। टंडवा प्रखंड में 51.4 मिमी, गिद्धौर प्रखंड में 37.6 मिमी और लावालौंग प्रखंड में 22.8 मिमी, हंटरगंज प्रखंड में 18.5 मिमी एवं मयूरहंड प्रखंड में 11.2 मिमी बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *