नीट परीक्षा: गिरिडीह में तीन केंद्रों पर 1309 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

गिरिडीह | जिले में रविवार को नीट (यूजी ) परीक्षा 3 केंद्रों पर हुर्। सभी तीनों केंद्र जिला मुख्यालय में स्थापित थे। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चली। इसमें कुल 1309 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीन नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। सुबह से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। वहीं बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में भी परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। इससे कुछ स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। एसपी डॉ. बिमल कुमार, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते और सदर एसडीपीओ जितवाहन उरावं ने तीनों परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *