चतरा में उग्रवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़:कुंदा के अनगड़ा जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी, मोबाइल और पिट्ठू बैग बरामद

चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में बीती रात सुरक्षाबलों की प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से मुठभेड़ हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब हाल ही में चतरा से सीआरपीएफ की टीम को नक्सलवाद खत्म होने का दावा करते हुए वापस बुलाया गया था। एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि नक्सली गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस टीम सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान टीएसपीसी से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस को कोई नुकसान नहीं हुआ। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मुठभेड़ के बाद उग्रवादी मौके से भाग निकले पुलिस जवानों पर नजर पड़ते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की। खुद पर सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख सभी उग्रवादी मौके से भाग निकले। सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल से सुरक्षाबलों को एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक पिट्ठू बैग मिला है। मुठभेड़ के बाद पुलिस और सुरक्षाबल अनगड़ा जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। वे उग्रवादियों के संभावित ठिकानों और संदिग्ध गतिविधियों का पता लगा रहे हैं। ———————– ये भी पढ़िए बोकारो के गोमिया में पुलिस- नक्सली मुठभेड़:5 लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी ढेर, आधे घंटे चला मुठभेड़, AK 47 बरामद झारखंड पुलिस एवं कोबरा 209 बटालियन के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली इलाके में एक भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता और 4 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी मारा गया। घटनास्थल से एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *