झारखंड के चतरा जिले में कोबरा सांप ने एक महिला को डंस लिया। सदर थाना क्षेत्र के डहुरा गांव की लीला देवी घर में गाय का दूध दुह रही थी। इसी दौरान सांप ने डंसा। जिसके बाद महिला की चीखने लगी। आवाज सुन उनका बेटा, पोता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए भागते हुए सांप को घेर लिया। डंडी और मच्छरदानी की मदद से सांप को पकड़ लिया। महिला को लेकर पहुंचे सदर अस्पताल लीला देवी की हालत बिगड़ने लगी। परिवार ने उन्हें सदर अस्पताल ले जाने का फैसला किया। परिजन सांप को भी मच्छरदानी में रखकर अस्पताल ले गए। अस्पताल में सांप को देखकर मरीज और स्टाफ घबरा गए। कुछ लोग डर से भागने लगे। इस बीच डॉक्टरों ने तुरंत लीला देवी का इलाज शुरू किया। वहीं डॉक्टरों ने परिवार को सांप को जंगल में छोड़ने की सलाह दी। जिसके बाद परिजनों ने सांप को जंगल में छोड़ दिया।


