हजारीबाग मंगला जुलूस में पथराव; सदन में उठा मामला:नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल बोले- आखिर हिंदुओं के पर्व में ही क्यों होता है दंगा फसाद, सरकार ले संज्ञान

मंगलवार की रात हजारीबाग में दूसरा मंगला जुलूस पर पत्थरबाजी हुई। इस मुद्दे को लेकर झारखंड विधानसभा का बजट सत्र गरमाया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने हजारीबाग के मुद्दे को उठाया। इस दौरान भाजपा के विधायक वेल तक पहुंच गए। अल्पसूचित प्रश्न के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में कहा कि आए दिन देखते होंगे जब हिंदुओं का पर्व-त्योहार होता है चाहे वह होली हो, दीपावली हो या फिर सरस्वती पूजा विसर्जन या कोई दूसरा त्योहार..दंगा फसाद होता है। आखिर हिंदुओं के पर्व में ही क्यों होता है। त्योहारों के दौरान हमला, असामाजिक तत्वों को प्रश्रय देता है सदन में उन्होंने कहा कि हजारीबाग में घटना हुई। यह काफी दुखद घटना है। बार-बार हिंदुओं के त्योहार पर इस तरह से हमला होना बताता है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले को प्रश्रय मिलता है। हम अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से यह अपील करते हैं कि इस तरह के पर्व त्योहार के दौरान उपलब्ध तकनीक का इस्तेमाल करें। ड्रोन कैमरा का इस्तेमाल करें। लाइट की व्यवस्था करें। जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां त्योहार के दौरान किराए पर सीसीटीवी लेकर घरों में लगाएं। छतों पर सेट करें। जिन संवेदनशील जगहों से जुलूस गुजरता है, वहां कैमरा लगाए जाएं। पता चल सके कि आखिर हिंदुओं के पर्व में कौन पत्थर चलता है। कौन कहां से बोलत फेंकता है। समाज को कौन अशांत करना चाह रहा है। उन्हें चिह्निंत कर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए. नहीं तो फिर तुष्टिकरण के तहत आधे हिंदु और आधे मुसलमान पर कार्रवाई कर देती है। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहें। सरकार के संज्ञान में है घटना, गंभीरता पूर्वक होगी कार्रवाई नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के इस विषय पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने जवाब दिया। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि हजारीबाग की घटना सरकार के संज्ञान में है। जिन कारणों को लेकर ऐसी स्थिति बनी। उन कारणों को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। इस मामले में सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी। भरोसा दिलाया कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे, इसके प्रति सरकार गंभीर है। हजारीबाग जिले में हुई हिंसक झड़प की घटनाएं 26 मार्च 2025 : हजारीबाग में रामनवमी के मंगला जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना हुई। यह घटना झंडा चौक जामा मस्जिद के पास हुई। 26 फरवरी 2025 : इचाक में महाशिवरात्रि के दौरान साउंड सिस्टम लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की थी। साथ ही कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और सड़क पर आगजनी की थी। 19 सितंबर 2024 : हजारीबाग के बड़कागांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच पथराव हुआ था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे। 15 जुलाई 2024 : बड़कागांव स्थित विश्रामपुर में एक गुट ने दूसरे गुट पर मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग थाना पहुंच गए थे और जमकर हंगामा किया था। 16 जुलाई 2024 : बड़कागांव के सोनपुरा गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गई थी। दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे।
————————————-
हजारीबाग में पत्थरबाजी की इस खबर को पढ़ें…
हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान दो समुदाय में झड़प:जामा मस्जिद चौक पर पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग हजारीबाग में रामनवमी को लेकर निकाले गए दूसरा मंगला जुलूस के दौरान पथराव हुआ। इसके बाद दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। पथराव की घटना जामा मस्जिद चौक की है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। शहर में देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस के स्थिति को नियंत्रित कर लिया। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए देर रात ही बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *