भास्कर न्यूज |चतरा जिले में ट्रांसजेंडर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ट्रांसजेंडर पिपुल ब्यूटी थेरेपी प्रशिक्षण शुरू किया गया है।यह सौंदर्य प्रशिक्षण एजुकेशन सोसल सोसाइटी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन (नेस्सो) की ओर से शहर के नईकी तालाब स्थित उमां प्लेस में शुरु की गई है। इसमें आधा दर्जन अधिक ट्रांसजेंडर (किन्नर) सौंदर्य के विभिन्न पहलुओं जैसे मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर, फेशियल के प्रकार आदि पर प्रशिक्षिण दिया जा रहा है ।यह प्रशिक्षण 53 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षक की भूमिका अंजु देवी निभा रही है। संस्थान के निदेशक इदरीश खान द्वारा ट्रांसजेंडर को मोबलाइजिंग कर प्रशिक्षण केंद्र तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण ट्रांसजेंडर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरु किया गया है।


