चतरा में 10 एकड़ में लगाए गए अफीम की खेती को किया नष्ट

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा जिले में अफीम उन्मूलन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। यह अभियान पुलिस और वन विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान के साथ साथ पुलिस की टीम लावालौंग थाना क्षेत्र में अभियान चला कर 10 एकड़ वन भूमि पर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस के अधिकारी और कर्मियों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस के पदाधिकारियों और कर्मियों ने लावालौंग थाना क्षेत्र के मड़वा गांव से सटे जंगली इलाकों में लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया। जिस स्थान पर अफीम की खेती की गई थी वहां ट्रेक्टर से जोतवा दिया गया। लावालौंग के मड़वा क्षेत्र में 10 एकड़ एरिया में अफीम की खेती लगाए गए थे, जिसे नष्ट कर दिया गया। यहां बताते चले कि इस बार भी चतरा जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती गई है। जिले के उग्रवाद प्रभावित कुंदा, लावालौंग, प्रतापपुर, राजपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम लगाए गए हैं। पुलिस की टीम लगातार अभियान चलाकर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट कर रही है। चतरा पुलिस पिछले लगभग डेढ़ माह में अभियान चला कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अब तक 421 एकड़ भूमि पर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया है। अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान की शुरुआत दिसंबर की शुरुआत में ही कर दी गई है। 2 दिसंबर को 9 एकड़, 3 दिसंबर को 3 एकड़, 5 दिसंबर को 5 एकड़, 7 दिसंबर को 27.5 एकड़, 8 दिसंबर को 3 एकड़, 9 दिसंबर को 27 एकड़, 11 दिसंबर को 11 एकड़, 12 दिसंबर को 3 एकड़, 13 दिसंबर को 21 एकड़, 14 दिसंबर को 12 एकड़, 19 दिसंबर को 21 एकड़, 21 दिसबंर को 18 एकड़ तथा 23 दिसबंर को 22 एकड़ तथा 24 दिसबंर को 20 एकड़, 25 दिसबंर को 15 एकड़, 26 दिसबंर को 5 एकड़, 27 दिसबंर को 13 एकड़, 28 दिसबंर को 11, दो जनवरी को 23 एकड़, तीन जनवरी को 10.5 एकड़, चार जनवरी को 18 एकड़, सात जनवरी को 10 एकड़ तथा 8 जनवरी को 24 एकड़ तथा 14 जनवरी को 10 एकड़ भूमि पर लगाए गए अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। अभियान अब भी लगातार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *