उदयपुर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की चपरासी भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन, रविवार को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। गले में चेन, हाथ में कड़ा, धागा और कान में बाली पहने हुए अभ्यर्थियों को केंद्र के बाहर ही ये सब चीजें उतरवा ली गईं। इसी प्रकार, कई महिला अभ्यर्थियों को बिछिया, चूड़ियां, चेन और अन्य आभूषण बाहर ही उतारने पड़े। जिन अभ्यर्थियों की नोजपिन नहीं निकल सकी, उनके नोजपिन पर टेप चिपका दिया गया। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले, अंतिम समय में पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश पाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। परीक्षा के निर्धारित समय 10 बजे से एक घंटे पहले, यानी 9 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए और एक मिनट भी देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला। अब देखिए, चपरासी भर्ती परीक्षा से जुड़ी PHOTOS…


