भास्कर न्यूज | चरही चरही चौक पर शुक्रवार की अहले सुबह एक बड़ी दुर्घटना होने से रह गई। हजारीबाग की ओर से रांची के ओर जा रही खाली डीजल टैंकर लॉरी से गुजर रही थी। चरही चौक से थोड़ा पहले एनएच पर बने स्पीड ब्रेकर पर टैंकर के चालक ने ब्रेक लगाई लेकिन उसके पीछे से गोरखपुर से रांची जा रही जय मां टूस्टार बस ने टैंकर में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बस के कैबिन में बैठे तीन यात्री नवीन राणा 50 वर्ष रांची निवासी, ऋतु देवी 34 वर्ष पतरातु निवासी और बंदना कुमारी 61 वर्ष रांची निवासी को हल्की-फुल्की चोट आई है। सभी मांडू के अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार करा कर अपने-अपने घर चले गए। चरही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल यात्रियों को ईलाज हेत मांडूु अस्पताल भेजी थी। बस के सभी यात्रियों को दूसरे बस से गंतव्य के लिए भेज दिया गया। सुबह होने के कारण घटना स्थल पर लोगों की आवाजाही नहीं थी। एक बड़ी घटना होने से बच गई।


