चर्चित मामला:3 महीने कानूनी लड़ाई के बाद बाद डॉ. शर्मा की बड़गांव अस्पताल में वापसी, क्षेत्रवासी बोले- यह सच की जीत

बड़गांव के लोगों के लिए सोमवार का दिन उत्सव से कम नहीं रहा। वजह थी हाईकोर्ट के आदेश पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक शर्मा की वापसी। तीन महीने की कानूनी लड़ाई के बाद उनकी बहाली को क्षेत्रवासियों ने सत्य की जीत बताया। जैसे ही डॉ. शर्मा बड़गांव पहुंचे, लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। अपने आराध्य की तस्वीर हाथ में लिए वे जब सड़क पर निकले तो लोग उनके आगे-पीछे नाचते-गाते अस्पताल तक पहुंचे। अस्पताल परिसर में ढोल-नगाड़ों के बीचपूर्व सरपंच जमनालाल शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यभार संभालते ही डॉ. शर्मा ने अस्पताल की बिगड़ी स्थिति पर चिंता जताई। बताया कि ओपीडी में पहले रोज करीब 500 मरीज आ रहे थे। अब घटकर 150 रह गए हैं। आईपीडी यानी भर्ती भी 30-50 के मुकाबले 2-3 रह गई है। तीन महीनों से चार्ज नहीं होने के कारण स्टाफ को वेतन तक नहीं मिल पाया। अब मैंपहले की तरह पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता से सेवा करता रहूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *