फूलबाग गुरुद्वारे से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के स्लैब डालने के लिए एक महीने तक रूट डायवर्ट किया जाएगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को प्रस्ताव देकर 11 फरवरी से आगामी एक माह तक के लिए ये रूट डायवर्सन मांगा है। हालांकि, डबरा में 10 से 20 फरवरी तक होने वाले धार्मिक आयोजन के कारण पुलिस की व्यस्तता के कारण डायवर्सन के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर प्लान पर विचार किया जा रहा है। डायवर्सन प्लान लागू होने के बाद शिंदे की छावनी से नौगजा रोड होकर जीडीए रोड और पड़ाव से मोतीमहल रोड पर ट्रैफिक लोड ज्यादा बढ़ जाएगा। अभी भी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से फूलबाग तक आने वाला रोड एक तरफ से बंद ही रखा गया है। अब इस रूट को फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारे तक पूरी तरह (दोनों साइड से) बंद किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्ट, तो शिंदे की छावनी से पड़ाव तक ऐसे होगा सफर रूट डायवर्सन प्लान मिल गया, डबरा में लगा है स्टॉफ फिर भी इस पर मंथन जारी
कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से रूट डायवर्सन का प्लान आया है। उन्होंने लक्ष्मीबाई समाधि से फूलबाग होते हुए गुरुद्वारे तक एक महीने का ब्लॉक मांगा है। फिलहाल डबरा के आयोजन को लेकर अमला तैनात है। फिर भी इस प्लान पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही निर्णय लेंगे।
-धनंजय शर्मा, यातायात थाना प्रभारी


