अमृतसर| झंडेर स्थित चर्च की छत के रोशनदान से किसी अज्ञात ने एक गोली चलाई। जो कार के शीशे में लगी, जिससे शीशा टूट गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर पर्चा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बाबामीके शाह कॉलोनी रामतीर्थ के रहने वाले सितारा मसीह ने बताया कि वह परिवार समेत चर्च में सो रहा था कि सुबह शनिवार तड़कसार साढ़े 4 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने चर्च की छत के रोशनदान से फायर किया था। बाहर जाकर देखा तो एक बोलैरो खड़ी मिली, जिसकी आगे की विंडशील्ड पर गोली लगी हुई थी। चर्च परिसर से एक जिंदा बुलेट भी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए जांच कर रहे हैं।


