चलकरी बस्ती में कमरुद्दीन का उर्स मनाया

खेतको| पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चलकरी पंचायत में आला हजरत मीर कमरुद्दीन हुसैन का उर्स मनाया गया। जिसमें आशिकाने औलिया शरिक हुए, जनाब हसन बाबू के घर से गागर निकाल कर जनाब नेशार साहब के घर तक पहुंचा। जहां पर फातेहा हुआ बाद नमाज ए मगरिब मदरसा में महफिल ए मिलाद उन नबी का खुबसुरत प्रोग्राम के बाद लंगर शरीफ तकसीम किया गया। इस महफ़िल में बिलखुसुश मौलाना हाशिम, मौलाना इसराफिल, जमा मस्जिद इमाम चलकरी आसिफ रज़ा, मो मनीरूद्दीन के साथ गांव के बहुत सारे लोग मौजुद रहे। मौलाना हाशिम, मौलाना इजराफिल आदि मौजूद थे। विदित हो कि चलकरी बस्ती में आला हजरत मीर कमरुद्दीन हुसैन का उर्स हर साल मनाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *