चलती कार पर पलटी पत्थर से भरी ट्रॉली:कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त,कार से निकल कर कार चालक ने बचाई अपनी जान

जयपुर के बस्सी थाना इलाके में खोखावाला बस स्टेंड के पास आज पत्थरों से भरी ट्रॉली एक कार पर जा गिरी। ट्रॉली गिरने से कार का अधिकांश हिस्सा पत्थरों से दब गया। जिस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और पेट्रोलिंग व्हीकल को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन को मौके पर बुलाकर पत्थरों का ट्रैक्टर कार के उपर से हटाया। गनीमत रही की इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई गम्भीर चोट नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश मीणा ने बताया कि बस्सी के खोखावाला बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर को पत्थरों से भरी ट्रॉली एक कार के ऊपर जा गिरी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार चला रहे युवक ने कार से निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और ट्रॉली को हटाया गया। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। बताया जा रहा है कि पत्थरों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली दौसा से जयपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान एक कार भी उसके बगल से जयपुर की ओर जा रही थी। दोनों ही वाहन गलत दिशा में चल रहे थे। खोखावाला बस स्टेंड के पास पहुंचने पर ट्रेक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और पत्थरों से भरी ट्रॉली कार पर जा गिरी। पुलिस व पेट्रोलिंगकर्मियो ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *