जिले में 27 हजार परीक्षार्थी देंगे रीट परीक्षा:जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

सवाई माधोपुर जिले में 27 व 28 फरवरी को रीट परीक्षा का आयोजन होगा। इसे लेकर जिले में 34 परीक्षा केन्द्रों बनाए गए हैं। जिले में दो दिन में 27 हजार 4 परीक्षार्थी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बायोमेट्रिक से होगा प्रवेश फर्जी अभ्यार्थियों को प्रवेश रोकने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक, फेस रिकोगनिशन तथा सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। सफल आयोजन के लिए जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली है। इसी क्रम में सोमवार को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए लगाए गए केंद्राधीक्षक, केंद्र पर्यवेक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक, पेपर कॉर्डिनेटर, फ्लांगकम ओएमआर कोर्डिनेटर को परीक्षा की तैयारियों के संबंध में नगर परिषद सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित जिला कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर परीक्षार्थी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 07462-220323 पर शिकायत दर्ज करा सकते है। यह नियंत्रण कक्ष 25 फरवरी से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। इसके अतिरिक्त नियंत्रण कक्ष के नोडल अधिकारी लक्ष्मण लाल मीणा के मोबाइल नंबर 9694157071 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए कलेक्टर ने बताया कि जिले के 34 परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिले में 27 फरवरी को पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक रीट लेवल-1 के 8 हजार 426 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं इसी दिन दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5ः30 बजे तक रीट लेवल-2 के 9 हजार 693 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी तरह दूसरे दिन 28 फरवरी को पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक रीट लेवल-2 के 8 हजार 885 परीक्षार्थी राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों के लिए निर्देश परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में अपने साथ प्रवेश-पत्र, नीला/काला पारदर्शी बॉल पॉईन्ट पेन, कोई एक मान्य फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र मुख्यतः आधार कार्ड एवं इसके अनुपलब्ध होने पर अन्य राजकीय फोटोयुक्त पहचान-पत्र (यथा ड्राइविंग लाईसेंस निर्वाचन पहचान-पत्र आदि। मय स्वप्रमाणित फोटो प्रति लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल, कैलक्यूलेटर, ब्लुटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी आदि किसी प्रकार का आभूषण, पर्स, हैण्डबैग, डायरी इत्यादि लाना निषेध है। परीक्षार्थी का परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने के दो घण्टा पहुंचना होगा, ताकि पुलिस की ओर से फ्रिस्किंग आदि समय से की जा सके। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से एक घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य है। परीक्षार्थी को सुबह पारी में 9 बजे और दोपहर की पारी में दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा समाप्ति से पूर्व परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी को अनुचित साधन का उपयोग करते पाये जाने पर विधि के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। अतुलेखक हेतु परीक्षार्थी को दो दिवस पूर्व केन्द्राधीक्षक से सम्पर्क करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *