मधुमक्खियों का नरेगा मजदूरों पर हमला:3 मजदूर घायल, एक की हालत नाजुक; मधुमक्खियां चेहरे पर चिपकीं

राजस्थान के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में नरेगा मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। काछोली ग्राम पंचायत में ग्रेवल सड़क निर्माण के दौरान यह घटना हुई। हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मधुमक्खियों ने अचानक छत्ते से निकलकर मजदूरों पर हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मजदूर जहां-तहां भागने लगे। हमले में बाबू खान, कुसुम बनो और मुकेश चौधरी बुरी तरह घायल हो गए। मधुमक्खियों ने इन्हें घेरकर कई डंक मारे। सरपंच कालू सिंह देवड़ा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के अनुसार, बाबू खान की हालत ज्यादा गंभीर है। उनके चेहरे, कान और कपड़ों पर 15-20 मधुमक्खियां चिपकी हुई थीं। इन्हें मुश्किल से हटाया गया। तीनों घायलों के शरीर में लगे डंक निकालने का काम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *