जयपुर | स्वामी श्री गंगादास महाराज मंदिर बर्फखाना आदर्श नगर में चल रहे लोहड़ी व चलिया महोत्सव का समापन हुआ। श्री गंगादास सत्संग सभा के अध्यक्ष महेश पोपली व महासचिव उमेश तनेजा ने बताया कि मकर संक्रांति पर आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन दिए। इसके बाद यज्ञ आरती, अरदास एवं लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ स्वामी महाराज को गर्म कंबल धारण कराकर प्रसाद का भोग लगाया। मंदिर परिसर को सजाया गया।


