जयपुर | जागृति समिति परिवार ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत मकर संक्रांति पर दहलावास बालाजी के पास कॉलोनी में जाकर बच्चों संग पतंगबाजी की। पतंग और तिल के लड्डू वितरित किए। समिति संरक्षक ने बताया कि इससे पहले समिति की ओर से ही क्षेत्रीय पार्क की देखभाल के अलावा साफ सफाई के कार्य किए गए। प्रोग्राम को सफल बनाने में अध्यक्ष मलय, राजेश रूंगटा, मयंक, शैली बोहरा, कमल, देवराज की मुख्य भूमिका रही।


