चवरली गांव में शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग:बछड़ा, बाइक और 40 हजार रुपए जलकर राख, मालिक घर से बाहर था

पिण्डवाड़ा के चवरली गांव में बुधवार शाम को एक बड़ी दुर्घटना हुई। भील बस्ती के रहने वाले देवाराम भील की झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना के समय देवाराम किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की लपटों में घिर गई। झोपड़ी के पास बंधा हुआ गाय का बछड़ा और वहां खड़ी बाइक भी आग की चपेट में आ गए। झोपड़ी में रखे 40,000 रुपए की नगदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जल चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *