मोबाइल लूटने वाली गैंग के 3 बदमाश पकड़े:5 लाख के फोन किए रिकवर, एक खरीद्दार को किया गिरफ्तार

जयपुर की गांधी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से मोबाइल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से 5 लाख रुपए के 14 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। डीसीपी ईस्ट तेजस्विनी गौतम ने बताया कि इलाके में हो रही मोबाइल लूट की वारदात के लिए विशेष टीम का गठित किया गया। 17 फरवरी को सिद्धार्थ पारीख पुत्र रामगोपाल पुरोहित निवासी 151 विश्वैसरैया नगर थाना शिप्रापथ ने एक लिखित शिकायत थाना गांधी नगर में दी। जिस में पीड़ित ने बताया कि 12 फरवरी को वह गणेश मंदिर में दर्शन कर तख्तेशाही रोड पर अपने मोबाइल से बात करता हुआ सेन्ट्रल पार्क जा रहा था। शाम करीब 6.30 बजे के आसपास जैसे ही वह आरबीआई बैंक के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए और मेरे मोबाइल को झपट्टा मारकर छीन ले गए। जिसके बादर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने वारदात में शामिल मुन्ना उर्फ तोफीक उर्फ कम्प्यूटर (23) पुत्र सलीम सुलेमान निवासी मकान नम्बर बी-140 संजय नगर पुलिस थाना भट्टा बस्ती, शाहरुख उर्फ मोटा (24) पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी कुरैशियों का मोहल्ला सजनाबाद गुलाबपुरा पुलिस थाना गुलाबपुरा जिला अजमेर हाल किराएदार शब्बीर भाई का मकान गोड़ा फैक्ट्री सूरजपोल बाजार पुलिस थाना रामगंज जिला जयपुर और आसिफ खान (23) पुत्र साबिर निवासी मकान नम्बर 482 भौमिया जी की बस्ती भट्टा बस्ती पुलिस थाना भट्टा बस्ती को गिरफ्तार किया। जिस पर पुलिस ने तीनों बदमाशों से लूटे गए मोबाइल खरीदने वाले जाहिद हुसैन उर्फ मोटु पुत्र मो० आरीफ बिहारीजी का टीला विजयनगर भट्टा बस्सी जयपुर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से पुलिस ने 14 मोबाइल रिकवर किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *