चांडिल में राजस्व कर्मचारी 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:ऑनलाइन पंजी-2 में नाम दर्ज करने के लिए मांगी थी रिश्वत, एसीबी ने पकड़ा

झारखंड के सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। ACB की जमशेदपुर टीम ने चांडिल अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला खतियानधारी राजेश हेम्ब्रम की शिकायत से शुरू हुआ। राजेश ने अपना नाम ऑनलाइन पंजी-2 में दर्ज कराने के लिए अंचल कार्यालय का संपर्क किया था। राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन ने इस काम के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। शिकायत की जांच के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई राजेश ने ACB जमशेदपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही शनि बर्मन ने रिश्वत राशि ली, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई। ACB के डीएसपी इंद्रदेव राम के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और अन्य अधिकारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ACB ने लोगों से अपील की है कि रिश्वत मांगने की सूचना तुरंत उन्हें दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *