सावन की शुरुआत पर जमशेदपुर में बाजार की रौनक बढ़ी:गेरुआ वस्त्र और हरी चूड़ियों की बढ़ी मांग, देवघर जाने की तैयारी में जुटे श्रद्धालु

सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही जमशेदपुर का माहौल भक्तिमय हो गया है। शहर के बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों में गेरुआ रंग के वस्त्रों की भरमार है। बाजार में भगवान शिव की तस्वीरों वाले टी-शर्ट, कुर्ते और गमछे सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। कांवड़ यात्रा के लिए विशेष सामान की खरीदारी भी जोरों पर है। श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करने की तैयारी में हैं। भगवान शिव की तस्वीरों वाले वस्त्रों की मांग अधिक महिलाएं भी सावन के त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन की हरी चूड़ियां महिलाओं को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस वर्ष भगवान शिव की तस्वीरों वाले वस्त्रों की मांग अधिक है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी सावन के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। गेरुआ रंग के झंडे और कांवड़ से दुकानें सजी हुई हैं। श्रद्धालुओं में बाबा के दरबार जाने का उत्साह साफ देखा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *