सावन सोमवार से पहले विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग को बादलों का अभिषेक

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर पवित्र सावन मास शुक्रवार से शुरू हो गया है। सावन सोमवार के दिन इस साल मधेश्वर महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की उम्मीद है। क्योंकि दो माह पहले ही यहां प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने सात दिनों तक शिव महापुराण की कथा सुनाई है। अपनी कथा के दौरान उन्होंने मधेश्वर शिवलिंग का महात्म भी रोज बताया। बता दें साल 2025 की शुरुआत में ही मधेश्वर पहाड़ का नाम विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। इस नई पहचान के बाद यह पहला सावन का महीना आया है। इसलिए श्रद्धालुओं में उत्साह ज्यादा है। जो लोग कैलाश मानसरोवर नहीं जा पाते वे जशपुर आकर मधेश्वर महादेव का दर्शन कर लें। वहीं फल मिलेगा बता दें कि बीते कुछ सालों से मधेश्वर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सावन के महीने में यहां पहुंच रहे थे। पर इस साल यहां की रौनक कुछ और होगी। पहले सावन सोमवार को यहां से भव्य कांवर यात्रा निकलेगी। इसके लिए रूट चार्ट, मेला स्थल, बेरिकेडिंग, पानी, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *