अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर संध्या 7 से 9 बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर-चूरमा का भोग अर्पित किया गया। आज के भोग के मुख्य यजमान आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज ने अपने पूरे परिवार के साथ जिनमें राधेश्याम भारद्वाज , नटवर लाल भारद्वाज ने श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किए। सर्व प्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका और भारद्वाज परिवार द्वारा गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली और शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल और मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, प्रदीप अग्रवाल, महेश सारस्वत, जितेश अग्रवाल, नितेश लखोटिया व अन्य थे।


