राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव व अन्य देश भक्तों ने शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर में अपने हाथों में भारत मां की तस्वीर और मातृशक्ति सुफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह की तस्वीरें लेकर महाकाल बाबा का अभिषेक किया। पुजारी मनोज बाबा द्वारा दूध से अभिषेक कराया गया। पिछले दो दिनों से भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। इसलिए भारत की सेना व जनता की रक्षा के लिए यह पूजा की गई। बंटी शर्मा, नितेश वर्मा, प्रीति सिंह जायसवाल, सावन लिंडा, दिलीप गुप्ता, सोनू गुप्ता, सुनील यादव, सीमा केसरी, रोहित यादव, शुभम गुप्ता, सोनू चौधरी व समेत अन्य लोग मौजूद थे।


