चांदी का यूटर्न….:ग्वालियर में एक ही दिन में 25 हजार रुपए गिरे चांदी के दाम

साल 2025 के अंतिम दिनों में सराफा बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। लगातार आसमान छू रही चांदी ने ग्वालियर में सोमवार को यू-टर्न लिया। 28 दिसंबर को रिकॉर्ड 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम का शिखर छूने वाली चांदी 29 दिसंबर को 2.30 लाख प्रति किलोग्राम पर आ गई। यानी महज 24 घंटे के भीतर ऑल टाइम हाई से एक साथ 25 हजार रुपए गिर गई यह भी एक रिकॉर्ड है। चांदी के इस रुख से निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल तेज हो गई है। फिलहाल बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और सबकी नजरें इस बात पर हैं कि साल 2026 की शुरुआत किस स्तर पर होगी। वहीं देश के सराफा बाजार में पहली बार चांदी के दाम 2,35,440 लाख / किलो पर पहुंच गए। सोमवार को चांदी 7,333 रुपए महंगी हुई। चांदी में यह इस साल की सातवीं बड़ी उछाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *